CG : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पेट्रोल टंकी फटने से सवार... - CG Sandesh

CG : ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पेट्रोल टंकी फटने से सवार युवक की मौत

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH- 53 दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर की टक्कर के बाद बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे मोटरसाइकिल में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें