CG : बहू से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाला ... - CG Sandesh

CG : बहू से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने वाला ससुर गिरफ्तार

सक्ती। बाराद्वार थाना पुलिस ने बहू से दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को महज 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना बाराद्वार में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसका ससुर बिहारी लाल सूर्यवंशी लंबे समय से उसे प्रताड़ित कर रहा था। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट करता था।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने आरोपी की हरकतों का विरोध किया और संबंध बनाने से इनकार किया, तब आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराद्वार पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बिहारी लाल सूर्यवंशी को शिकायत दर्ज होने के करीब 7 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई कर रही है। पीड़िता की शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।


अन्य सम्बंधित खबरें