सक्ती में ACB की बड़ी कार्रवाई, जनपद CEO समेत तीन लोग रिश्वत... - CG Sandesh

सक्ती में ACB की बड़ी कार्रवाई, जनपद CEO समेत तीन लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

सक्ती : सक्ती जिले में एसीबी बिलासपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) समेत तीन लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला ग्राम लिमतरा की सरपंच से जुड़े विकास कार्यों की राशि जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने का है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अरुण कुमार भारद्वाज ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत स्वीकृत 20 लाख रुपये में से शेष 12 लाख रुपये जारी कराने के लिए जनपद पंचायत के सीईओ निखिल कश्यप और बाबू अविनाश ठाकुर द्वारा 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

एसीबी की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा एक लाख रुपये पहले ही लिए जा चुके थे। इसके बाद एसीबी बिलासपुर ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही शेष एक लाख रुपये की राशि भृत्य लच्छन भानु के माध्यम से ली गई, टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसीबी बिलासपुर के अनुसार, पिछले दो वर्षों में यह उनकी 51वीं सफल ट्रैप कार्रवाई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें