CG : रिश्वत मामले में बैंक मैनेजर अनिता निलंबित, नोडल कार्या... - CG Sandesh

CG : रिश्वत मामले में बैंक मैनेजर अनिता निलंबित, नोडल कार्यालय महासमुंद अटैच

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा की प्रभारी शाखा प्रबंधक अनिता पाण्डेय को मृतक खातेदार के नामिनी को राशि भुगतान के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मृतक खातेदार की जमा राशि जारी करने के लिए शाखा प्रबंधक ने नामिनी से रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्रारंभिक जांच नोडल अधिकारी के माध्यम से कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद बैंक कर्मचारी सेवा नियमों के तहत अनिता पाण्डेय को निलंबित करते हुए नोडल कार्यालय महासमुंद अटैच किया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें