पिथौरा : मिठाई पर 36 हजार, नाली सफाई पर 40 हजार सहित कई कार्... - CG Sandesh

पिथौरा : मिठाई पर 36 हजार, नाली सफाई पर 40 हजार सहित कई कार्यों पर बरनईदादर पंचायत ने किया खर्च

पिथौरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बरनईदादर द्वारा मुरुमीकरण कार्य के लिए 1,47,000 रुपये, मिष्ठान (मिठाई) के लिए 36,000 रुपये, नाली सफाई के लिए 40,000 रुपये तथा निर्वाचन शिविर में टेंट और भोजन सामग्री के लिए 23000 रुपए की राशि भुगतान की गई है.

पंचायत द्वारा 25 जून 2025 से 4 सितंबर 2025 तक की अवधि में 15वें वित्त से कुल 3 लाख 22 हजार 560 रुपये का भुगतान किया गया है.

बता दें, 15वें वित्त की राशि पंचायतों को मूलभूत कार्यों जैसे पेयजल, स्वच्छता, सड़क मरम्मत सहित कई बुनियादी कार्यों के लिए प्रदान की जाती है.

पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –

25 जून 2025 को भुगतान
बरनईदादर से राजपुर बाजार पड़ाव तक मुरूमीकरण के लिए 49000 रुपये साव मटेरियल सप्लायर को भुगतान किया गया.

बोड़ापारा से सांकरा मार्ग तक मुरूमीकरण के लिए 49000 रुपये साव मटेरियल सप्लायर को भुगतान किया गया.

बोड़ापारा से सांकरा मार्ग तक मुरूमीकरण के लिए 49000 रुपये प्रधान मटेरियल सप्लायर को भुगतान किया गया.

मोटर पंप मरम्मत के लिए 16800 रुपये वासुदेव यादव को भुगतान किया गया.

निर्वाचन शिविर में टेंट, भोजन सामग्री आदि के लिए ₹23000 केशव चौधरी को भुगतान किया गया.

स्टेशनरी सामग्री खरीदी, फोटोकॉपी, प्रिंट एवं PRAIsoft एंट्री के लिए 10100 रुपये भूपेंद्र साहू को भुगतान किया गया.

27 जून 2025 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था हेतु सामग्री खरीदी के लिए 49660 रुपए साहू हार्डवेयर एंड ट्रेडर्स को भुगतान किया गया.

4 सितंबर 2025 को भुगतान
स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस हेतु मिष्ठान के लिए ₹36000 प्रधान होटल को भुगतान किया गया.

नाली सफाई कार्य हेतु मजदूरी ₹40000 भागबतिया बरिहा को भुगतान किया गया.

इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें