CG : पूर्व उपसरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तालाब के... - CG Sandesh

CG : पूर्व उपसरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, तालाब के पास मिली लाश

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलूद में भाजपा नेता और पूर्व उपसरपंच तारेंद्र बंछोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। उनका शव गांव के बाजार चौक स्थित चारबांधा तालाब के पास मंदिर परिसर में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए। अचानक सामने आई इस घटना से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सुबह स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के पास शव को देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना उतई थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें