CG : कोरिया ट्रिपल मर्डर मामले में भाजपा नेता समेत चार आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
कोरिया। कोरिया जिले में 16 जून की रात सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में पुरानी रंजिश और विवाद के चलते हिंसक संघर्ष हुआ था। आरोप है कि भाजपा नेता समेत तीन लोगों को कार में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे कोरिया जिले को झकझोर दिया था और क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति बन गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या, षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विशेष जांच शुरू की थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। जहां आज चार आरोपियों ने मनेन्द्रगढ़ थाना कोतवाली में आकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी शामिल हैं। वहीं, इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपियों में भाजपा के स्थानीय नेता भी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि 16 तारीख की रात को कोरिया जिले में जो घटना हुई उसमें तत्कालीन चार लोग को गिरफ्तारी कोरिया जिले द्वारा की गई थी यह मटर इतना सेंसिटिव था कि इसको लगातार। सभी पुलिस ढूंढ रहे थे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था की सभी की गिरफ्तारी हो और उन पर प्रकरण आगे सहयोग करे उसी को लेकर लगातार इनकी पताशाही की जा रही थी जो कि आज चार लोगों ने आकर मनेंद्रगढ़ थाने में सिलेंडर किया है चार लोगों ने जिनका नाम मनोज त्रिपाठी आशुतोष त्रिपाठी निशांत त्रिपाठी और अमन त्रिपाठी है यह सब एक ही खानदान के हैं इन लोगों का घर अगल-बगल में ही था एक खानदान कहीं कहेंगे और एक परिवार का ही और आगे की जो करवाई है कोरिया पुलिस के द्वारा अग्रिम की जाएगी।