CG : सप्ताह में 6 दिन कुपोषित बच्चों को दिए जाएंगे पौष्टिक ल... - CG Sandesh

CG : सप्ताह में 6 दिन कुपोषित बच्चों को दिए जाएंगे पौष्टिक लड्डू

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुपोषण के खिलाफ सुपोषित बचपन अभियान शुरू किया गया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य हैं। 

अभियान के तहत जिले के 9 हजार कुपोषित बच्चों को 6 माह तक सप्ताह में 6 दिन पौष्टिक लड्डू दिए जाएंगे। इन लड्डुओं का निर्माण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल की भी व्यवस्था की गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें