बसना : प्राथमिक शाला पठीयापाली में मनाया गया योग दिवस - CG Sandesh

बसना : प्राथमिक शाला पठीयापाली में मनाया गया योग दिवस

बसना विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पठीयापाली में "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम पर आज योग दिवस मनाया गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी योग आसनों को अपनाया। इस अवसर पर योग से होने वाले महत्व, एकाग्रता, तनाव में कमी, मानसिक संतुलन, स्वस्थ रहने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभारती,पद्मासन, वज्रासन, ताड़ासन आदि आसनों व प्राणायाम के बारे में भी जानकारी दी गई।

योग कार्यक्रम में शाला के सभी विद्यार्थी एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य ललित नाग, अनीता जगत, सुशीला जगत, तुलसी यादव, स्वीपर रामबाई जगत उपस्थित रहे। शांति मन्त्र के साथ योग का समापन हुआ। कार्यक्रम के अंत में प्रधान पाठक सरिता प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें