बसना : छात्र-छात्रा में विवाद, समझौता करने गये तो हो गई छात्र की पिटाई
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम कोलिहादेवरी में स्कूली बच्चों में विवाद के बाद छात्रा के मामा ने छात्र के साथ मारपीट की, जिसकी शिकायत छात्र के पिता धनुर्जय पटेल ने थाने में की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जून 2026 को धनुर्जय पटेल का 13 वर्षीय बेटा शासकीय मिडिल स्कूल कोलिहादेवरी गया था, जहाँ एक छात्रा के साथ उसका विवाद हो गया. इस बीच दोनों ने एक दुसरे को तमाचा जड़ दिया. इसी विवाद को आपस में सुलह करने के लिए छात्र के पिता धनुर्जय को स्कूल बुलाया गया था. धनुर्जय अपनी पत्नी और बेटे के साथ स्कूल पहुंचा. वहां पर शिक्षक, सरपंच, स्कूल संमन्वयक व स्कूल में पढने वाली छात्रा व अन्य 05-06 लोग ग्राम गोहेदादर के भी वहां पर थे. स्कूल के शिक्षक दोनों पक्षों को समझा रहे थे.
इसी बीच छात्रा का मामा अमीत प्रधान निवासी गोहेदादर आक्रोशित होकर धनुर्जय के बेटे को अश्लील गाली गलौज करते हुए मेरे भांजी को मारा है कहकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मुंह व नाक को मारा, जिससे उसे चोट लगी है. घटना को देखकर प्रेमचन्द पटेल बीच बचाव किया तो अमीत प्रधान उसके साथ भी हाथ से गला पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया. इसके बाद अमीत प्रधान भाग गया और वहां पर उपस्थित छात्रा की मम्मी भी छात्र को गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.
घटना को शिक्षक, सरपंच, स्कूल संमन्वयक लोग देखे, सुने एवं बीच बचाव किये. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अमीत प्रधान व एक अन्य के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.