बसना : दोस्त के साथ निकला युवक, खड़ी ट्रक से बाइक की टक्कर, मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छुईपाली टोल प्लाजा के पास खड़ी ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार नाबालिग युवक की मौत हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जून 2026 को कुन्दन नायक पिता दुर्योधन नायक उम्र 17 वर्ष निवासी केजुआ (सरायपाली) अपने दोस्त के साथ बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GW0008 में अपने गांव से सिंघनपुर आया था. इसी दौरान NH 53 रोड़ छुईपाली टोल प्लाजा के पास बिना संकेतक लापरवाही पूर्वक खडी कैप्सूल ट्रक क्रमांक NL01 N 7088 से उनकी जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कुंदन नायक के सिर, चेहरा, बाया हाथ में एवं सीने में गंभीर चोट लगी. उसे ईलाज के लिए सीएचसी सरायपाली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने संपूर्ण मर्ग जांच के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 106(1) BNS तथा मो. व्ही. एक्ट की धारा 119/177,122/177 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.