बसना : मवेशियों को ले जा रहे थे क़त्लखाना, 2 पुलिस के गिरफ्त ... - CG Sandesh

बसना : मवेशियों को ले जा रहे थे क़त्लखाना, 2 पुलिस के गिरफ्त में

बसना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर मवेशियों की तस्करी मामले में कार्रवाई की है. मामले में ओडिशा के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 20 जून को रात करीब 8:15 बजे ग्राम सकरी (झारबंद) निवासी आरोपी जयराम टंडन पिता संतराम टंडन उम्र 45 वर्ष और कुशुलाल पुरेना पिता देवसिं‍ह पुरेना उम्र 35 वर्ष 06 नग बैल को हांकते हुये क्रुरतापूर्वक मारते पीटते बडेसाजापाली तरफ से उडीसा क़त्लखाना ले जा रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना मिली तो बडेसाजापाली रोड ग्राम सलखंड भंवरपुर पहुंची, जहाँ आरोपियों को पकड़ा गया.

आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 06 नग बैल लाल रंग एवं सफेद रंग के कीमती करीबन 85,000 रूपये, एक नग स्ले 5केन्ड0र बाइक कीमती 20,000 रूपये, एक नग मोबाईल vivo कंपनी पूरानी ईस्तेमाली कीमती 5000 रूपये, कुल जुमला 1,10,000 रूपये बरामद किया गया.

आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा 4, 6, 10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004 का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें