पिथौरा : मंदिर से आभूषण और दानपेटी की रकम चोरी - CG Sandesh

पिथौरा : मंदिर से आभूषण और दानपेटी की रकम चोरी

पिथौरा के मां परमेश्वरी धाम मंदिर से आभूषण और दानपेटी की रकम चोरी की खबर सामने आई है. मंदिर के पुजारी जयवर्धन मिश्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 18- 19 जून की दरम्यानी रात मां परमेश्वरी धाम मंदिर से अज्ञात चोर ने मंदिर में चढ़े आभूषण व दानपेटी की रकम चोरी कर ली.

मंदिर से चांदी का छत्र जो वर्ष 2020-21 में भक्तो के द्वारा गुप्तदान के रूप में चढावा दिया गया था जिसकी अनुमानित वजन करीबन 40 तोला का कीमती 30,000 रूपये एवं दान पेटी में चढाया पैसा जो दो वर्ष से इकत्र किया हुआ था. जो लगभग 80 हजार रूपये था को अज्ञात चोर चोरी कर लिया है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(d) व 331(4) के तहत केस दर्ज किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें