CG : दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत - CG Sandesh

CG : दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। पहली घटना अंधियारखोर क्षेत्र में हुई, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलट जाने से उसमें सवार एक युवक की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, कारिआम घाट के पास हुई दूसरी घटना में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल इस युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें