फरसगांव पहुंचे सांसद भोजराज नाग, ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
कोंडागांव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने फरसगांव पहुंचकर आम जनता के बीच जनसंपर्क किया।
इस दौरान सांसद ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
सांसद भोजराज नाग ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य, दोनों स्थानों पर भाजपा की डबल इंजन सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है और आम जनता तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की नीतियों और कार्यों से जनता संतुष्ट है।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ लोगों से संवाद भी किया गया।