CG : आतंकवादी संगठन से संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : आतंकवादी संगठन से संपर्क के आरोप में युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने आतंकी संगठन-आईएसआई के संपर्क में होने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पंजाब निवासी सेवक सिंह पर आरोप है कि वह अकलतरा में रहकर ठेकेदारी के काम की आड़ में मोबाइल के जरिए गोपनीय जानकारी विदेशों में भेज रहा था। 

जांच में उसके संपर्क पाकिस्तान, सऊदी अरब और मैक्सिको से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर साइबर सेल को जांच के लिए भेजा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें