प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सांसदों की नाराजगी और खराब चुन... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, सांसदों की नाराजगी और खराब चुनावी प्रदर्शन के उठ रहे थे सवाल

ब्रिटेन में सत्ताधारी लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते असंतोष के बीच प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने अपने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए कीएर स्टार्मर ने कहा कि उसने सभी फैसले देशहित को ध्यान में रखकर लिए। उन्होंने अपनी पत्नी विक को सबसे बड़ा सहारा बताया और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने की इच्छा जताई। 

पिछले कुछ समय से लेबर पार्टी के सांसदों की नाराजगी और खराब चुनावी प्रदर्शन के चलते उनके नेतृत्व पर सवाल उठ रहे थे। गिरती लोकप्रियता और आंतरिक दबाव के कारण इस्तीफे की अटकलें पहले से ही तेज थीं।

जानकारी के के मुताबिक एंडी बर्नहैम उनके उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। बर्नहैम ने हाल ही में मेकरफील्ड उपचुनाव जीतकर संसद में वापसी की है और उन्हें लेबर सांसदों के बड़े वर्ग का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें