CG : घर में घुसा तेंदुआ, गाँव में मचा हड़कंप
बलौदाबाजार जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र के ग्राम महकम में सोमवार सुबह एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस जाने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। तेंदुए को देखकर परिवार के सदस्य सुरक्षित स्थान पर चले गए और सुबह होते ही वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
बिलासपुर से रेस्क्यू विशेषज्ञ डॉ. चंदन कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे ट्रेंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू टीम के अनुसार तेंदुआ कमजोर और बीमार प्रतीत हो रहा है।
उसे उपचार के लिए भेजा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसे रायपुर जंगल सफारी में रखा जाएगा।
अन्य सम्बंधित खबरें