कोमाखान : कोटवार के बेटे पर मारपीट का आरोप, महिला ने दर्ज कर... - CG Sandesh

कोमाखान : कोटवार के बेटे पर मारपीट का आरोप, महिला ने दर्ज करायी FIR

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा में मारपीट के आरोप में कोटवार के बेटे के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के कोटवार का बेटा चंद्रशेखर पिता लालसिंग अपने घर से निकलकर गली में आया और गली में जा रहे गांव के दानीलाल यादव को आवाज देकर ईधर आ बोलने लगा. दानीलाल ने क्यों जाउंगा, मैं अपने घर जा रहा हूँ कहकर जाने लगा.

इतने में चंद्रशेखर मेरे बुलाने पर नहीं आ रहा है कहकर दानीलाल को गाली गलौज करने लगा, दानीलाल उसके पास गया तो चंद्रशेखर ने तु मेरी बात मान नहीं रहा है कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर दानीलाल को जमीन में गिराकर हाथ में रखे डण्डे से बार-बार सिर में मारा, जिससे उसे चोट लगी और खून बहने लगा.

मारपीट को देखकर बरामदे में बैठी रूकमणी ताण्डे और बिसाहिन मिलकर बीच बचाव किये. उसी समय रूकमणी ताण्डे का लडका डोमनलाल आया और डायल 112 को फोन कर बुलाया. उसके बाद तत्काल दानीलाल यादव को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा ले जाया गया.

रूकमणी ताण्डे की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर गांडा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें