पटेवा : बीच बाजार में सब्जी बेचने वाले के साथ मारपीट
रायतुम के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने वाले पर कैरेट चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने के मामले में पटेवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम बरतुंगा निवासी सुरेश पटेल ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है. 21 जून 2026 को शाम करीबन 06:30 बजे वह साप्ताहिक बाजार रायतुम से सब्जी बेचकर घर जा रहा था.
उसी समय चिरको के रहने वाले नेमीचंद सतनामी ने तुम मेरे कैरेट को चोरी किये हो कहकर गाली गलौच की, जिसे मना करने पर तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर अश्लील गाली गलौच कर धक्का देकर हाथ-मुक्का से मारपीट की. फिर पास में रखे लाल कलर के कैरेट से मेरे सिर पर मार दिया, जिससे उसे चोट लगी है. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. बीच बाजार में मारते देख कौशल नेगी एवं नंद कुमार पटेल ने बीच बचाव किया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नेमीचंद सतनामी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.