तेंदूकोना : पेड़ के नीचे रखा था अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार
तेंदूकोना थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदे में बिराजपाली रोड किनारे महुआ पेंड के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री वास्तेर ग्राहक तलाश रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा. मामला 22 जून को की है.
पुलिस ने आरोपी असवंत बंजारे पिता स्व. सुखरू राम बंजारे उम्र 54वर्ष निवासी बुंदेली के कब्जे से एक पीले रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रूपये जप्त किया गया.
मामले में धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें