CG : प्रतिबंध के बाद भी मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों से भरी ना... - CG Sandesh

CG : प्रतिबंध के बाद भी मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों से भरी नाव पलटी, एक का शव मिला, दो की तलाश जारी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 9 ग्रामीणों से भरी नाव बतरा बांध में पलट गई। 6 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली मगर 3 ग्रामीण लापता हो गए थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और DDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरु कर दिया है। 13 घंटे बाद 1 का शव मिला है। दो ग्रामीणों की तलाश जारी है।

दरअसल, यह पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके का है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बाद भी रात अंधेरे में 9 लोग मछली पकड़ने के लिए बांध में गए थे। इस दौरान उनकी नाव पलट गई। इनमें 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए थे, जबकि 3 लापता थे। 13 घंटे बाद 1 का शव मिला है। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पकड़ना बैन किया गया था, बावजूद इसके सभी लोग चोरी-छिपे रात में जाल बिछाकर मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ।

इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस DDRF की टीम के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।

डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि बतरा डैम में पहले मछली पालन का ठेका दिया गया था। लीज की अवधि समाप्त होने के बाद डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण रात में चोरी-छिपे मछली पकड़ने गए थे।

एक मृतक और लापता ग्रामीण में शामिल

समय लाल, निवासी ग्राम राई
जगलाल,निवासी ग्राम उचडिह
कंवल साय, निवासी भैयाथान

तैर कर बाहर निकलने वाले 6 लोग

लालजी
विजय प्रसाद
वेद कुमार
कामेश्वर
होल्डर
राजकुमार



अन्य सम्बंधित खबरें