सिंघोड़ा : अलमारी में रखे गहने और पैसों की चोरी
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रूढा से गहनों और पैसों की चोरी की खबर सामने आई है. मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, हरिश्चन्द्र पटेल पिता धनीराम पटेल उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम रूढा के घर 23 जून की रात करीबन 12 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति घुसकर अलमारी को बाहर निकाल कर अलमारी में रखे सामान, नगदी रकम 10,000 रूपये, पुरानी इस्तेमाली 02 नग सोने का लटकन, 03 नग सोने का अंगुठी, 07 जोडी चांदी का पायल कुल कीमती 95,000 रूपये चोरी कर ले गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें