खल्लारी : ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, FIR दर्ज
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम बीके बाहरा के पास NH 353 रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई. कार सवार आदित्य चन्द्राकर पिता रमेश चन्द्राकर उम्र 21 वर्ष निवासी बागबाहरा सुदामा नगर तेन्दूलोथा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह अपने परिवार के साथ कार क्रमांक CG 04 QM 6289 में बागबाहरा से महासमुंद जा रहा था. बीके बाहरा NH 353 रोड हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था.
इसी दौरान पीछे से आ रही वाहन ट्रैक्टर क्र. CG 06 HG 1278 के चालक करण नागवंशी ने अपने ट्रेक्टर को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते आकर दाहिने साईड से ठोकर मार दिया. हादसे में किसी को कोई भी चोट नहीं लगी है लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी करण नागवंशी के खिलाफ धारा 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें