बसना : शराब पिलाने से मना करने पर की मारपीट - CG Sandesh

बसना : शराब पिलाने से मना करने पर की मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर में दारु पिलाने से मना करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 24 जून 2026 को सुबह करीब 8 बजे पान्डप बाघ रामदयाल के घर के पास बैठा था. उसी समय गांव का भक्त पहलाद पिता शशी बाघ आया और दारू पीला कहने लगा.

पान्डप बाघ ने मना किया तो अश्लील गाली गलौच करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए अपने कलाई में पहकने चुडा से सिर में मार दिया. जिससे खून निकलने लगा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भक्त पहलाद के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें