CG : पिता की हत्या कर खुद थाने पहुंचा बेटा, पुलिस ने किया गि... - CG Sandesh

CG : पिता की हत्या कर खुद थाने पहुंचा बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के बोरी थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पिता की मौत की सूचना देने वाला बेटा ही हत्या का आरोपी निकला। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 17 जून को ग्राम नवागांव निवासी नीलकमल साहू ने थाना बोरी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पिता कुलेश्वर साहू घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत और हत्या की पुष्टि हुई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक और उसके पुत्र नीलकमल के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान नीलकमल ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने प्रार्थी नीलकमल साहू को ही आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद ही इस हत्याकांड की मुख्य वजह बना।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें