छत्तीसगढ़ में कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दी ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दी यह सलाह

इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने छत्तीसगढ़ के किसानों को मौसम के अनुरूप फसल लेने की सलाह दी है। विभाग ने धान के स्थान पर दलहन और तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने को कहा है। 

कृषि विभाग के अनुसार कम वर्षा की संभावित परिस्थितियों में अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, मूंगफली, तिल, रामतिल, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलें बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार दलहन और तिलहन फसलें कम लागत में बेहतर उत्पादन देने के साथ भूमि की उर्वरा शक्ति को सुधारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कम पानी वाले क्षेत्रों में धान के बदले दलहन और तिलहन फसलों की खेती करने वाले किसानों को पंद्रह हजार रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। इन फसलों की खरीदी प्रधानमंत्री आशा योजना के तहत समर्थन मूल्य पर की जाती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें