तुमगांव : ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत
तुमगांव थाना क्षेत्र के करणी कृपा प्लांट में काम करने वाले मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक ड्राईवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, 24 जून को सुबह करणी कृपा प्लांट का मजदूर आशिष कुमार पिता नरेश तांती उम्र 26 निवासी फुल्कार थाना जमालपुर (बिहार) घर जाने के लिए निकला था. इसी दौरान सुबह करीबन 7 बजे करणी कृपा प्लांट गेट के आगे मेन रोड NH 53 पर रायपुर की ओर से आ रही एक ट्रक क्रमांक CG09JB2863 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाते हुए आशीष को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184-MOT, 106(1)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें