सिंगर गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर गोलीबारी : पुलिस के साथ मु... - CG Sandesh

सिंगर गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर गोलीबारी : पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो आरोपी पकड़े गए

पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े एक जिम के बाहर गोलीबारी के मामले में यहां पश्चिम विहार में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो कथित सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान हकीकत और सागर के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे 11 जून को की गई गोलीबारी के बाद से फरार थे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें