बसना : ग्राम पंचायत सुखापाली ने बोर खनन पर खर्च किये 2 लाख 23 हजार, शौचालय पर 50 हजार
बसना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुखापाली द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए 11 लाख 6 हजार 400 रुपये का भुगतान किया गया है, जिसमें बोर खनन के लिए 2,23,600 रुपये, पानी टैंकर खरीदी के लिए एक लाख 68 हजार रुपये, शौचालय निर्माण के लिए ₹50000 सहित कई कार्यो के लिए किया गया भुगतान शामिल है. यह भुगतान 12 मई 2025 से 29 मई 2026 तक की अवधि में किया गया है.
पंचायत द्वारा किया गया भुगतान इस प्रकार है –
12 मई 2025 को भुगतान
बोर खनन के लिए 1,33,600 रुपये रोहित कुमार चौधरी बोरवेल्स को भुगतान किया गया.
13 मई 2025 को भुगतान
मोटर पंप एवं अन्य सामग्री के लिए 58810 रुपये रोहित कुमार चौधरी बोरवेल्स को भुगतान किया गया.
स्टेशनरी, फोटोकॉपी एवं अन्य के लिए 4800 रुपये रामकिशन साहू को भुगतान किया गया.
पानी टैंकर खरीदी के लिए 168000 रुपये मनीष भोई को दिया गया.
21 जुलाई 2025 को भुगतान
मुरुम एवं जेसीबी कार्य के लिए 39950 रुपये पटेल ट्रेडर्स भंवरपुर को भुगतान किया गया.
नाली निर्माण कार्य पीलवापाली (चबूतरा से खेत तक) के लिए 90 हजार रुपए प्रदीप हार्डवेयर को भुगतान किया गया.
24 जुलाई 2025 को भुगतान
मैदान समतलीकरण कार्य (गली एवं प्राथमिक शाला) के लिए 39950 रुपये पटेल ट्रेडर्स भंवरपुर को भुगतान किया गया.
चबूतरा से खेत तक नाली निर्माण के लिए ₹9000 प्रदीप हार्डवेयर को भुगतान किया गया.
27 फरवरी 2025 को भुगतान
शौचालय निर्माण के लिए ₹50000 प्रदीप हार्डवेयर को भुगतान किया गया.
आकस्मिक व्यय 3750 रुपये रामकिशन साहू को भुगतान किया गया.
28 फरवरी 2025 को भुगतान
₹80000 सरोज कुमार सिदार जेसीबी एवं ट्रैक्टर को भुगतान किया गया.
रसोई शेड निर्माण कार्य के लिए 70,000 रुपए प्रदीप हार्डवेयर को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था के लिए 28500 रुपये पटेल ट्रेडर्स भंवरपुर को भुगतान किया गया.
8 मार्च 2025 को भुगतान
गणतंत्र दिवस पर मिठाई खरीदने 19950 रुपए मदनलाल भोई मिष्ठान को भुगतान किया गया.
6 मई 2026 को भुगतान
पेयजल व्यवस्था के लिए मोटर पंप सेट एवं सामग्री के लिए 66830 रुपए रोहित कुमार चौधरी बोरवेल को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था हेतु बोर खनन के लिए 90000 रुपए रोहित कुमार चौधरी को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था के लिए सामग्री खरीदी के लिए 19920 रुपए पटेल ट्रेडर्स भंवरपुर को भुगतान किया गया.
पेयजल व्यवस्था हेतु मोटर पंप एवं सामग्री खरीदी के लिए 34760 रुपए रोहित कुमार चौधरी बोरवेल को भुगतान किया गया.
25 मई 2026 को भुगतान
पचरी मरम्मत कार्य (पीलवापाली एवं सुखापाली) के लिए 49000 रुपये प्रदीप हार्डवेयर को भुगतान किया गया.
29 मई 2026 को भुगतान
पचरी निर्माण कार्य के लिए 49580 रुपए मनीष ट्रेडर्स भंवरपुर को भुगतान किया गया.
इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.