1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, सरकार ने बढ़ाया आवेदन... - CG Sandesh

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, सरकार ने बढ़ाया आवेदन शुल्क

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पासपोर्ट आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पासपोर्ट संशोधन नियम-2026 के तहत नई शुल्क दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी।

नई व्यवस्था के अनुसार 36 पृष्ठों वाले नए पासपोर्ट या उसके पुनः जारीकरण के लिए अब 2500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं तत्काल श्रेणी में इसी पासपोर्ट के लिए 5000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वर्तमान में 36 पृष्ठों वाले पासपोर्ट के लिए 1500 रुपये शुल्क लिया जाता है।

इसके अलावा 60 पृष्ठों वाले सामान्य पासपोर्ट या उसके पुनः जारीकरण के लिए 3500 रुपये शुल्क तय किया गया है, जबकि तत्काल श्रेणी में इसके लिए 6000 रुपये का भुगतान करना होगा। अभी 60 पृष्ठों वाले पासपोर्ट की शुल्क राशि 2000 रुपये है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, खोए या क्षतिग्रस्त 36 पृष्ठों वाले पासपोर्ट के बदले नया सामान्य पासपोर्ट जारी कराने पर 5000 रुपये शुल्क लगेगा। वहीं 60 पृष्ठों वाले खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के स्थान पर नया पासपोर्ट जारी कराने के लिए 6000 रुपये का शुल्क देना होगा। नई शुल्क संरचना 1 जुलाई से पूरे देश में लागू हो जाएगी।



अन्य सम्बंधित खबरें