राम मंदिर दान मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
बड़ी खबर अयोध्या से है, अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए चढ़ावे और दान राशि में कथित वित्तीय अनियमितता तथा गमन के मामले ने अब गंभीर कानूनी रूप ले लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल यानी एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या पुलिस ने इस मामले में पहली एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह मुकदमा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कुल आठ लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। एफआईआर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 306, 316(5), 317 (4) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज की गई है।
अन्य सम्बंधित खबरें