रामगढ़ महोत्सव में पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु द... - CG Sandesh

रामगढ़ महोत्सव में पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, तैयारियां तेज

सरगुजा जिले की ऐतिहासिक धरोहर रामगढ़ में आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पिछले 50 वर्षों से आयोजित हो रहे इस महोत्सव को इस बार और अधिक भव्य और गरिमामय बनाने की तैयारी की जा रही है।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि रामगढ़ ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से देश के महत्वपूर्ण स्थलों में शामिल है। मान्यता है कि महाकवि कालिदास ने यहीं विश्व प्रसिद्ध काव्य मेघदूत की रचना की थी, जबकि भगवान श्रीराम ने वनवास काल के दौरान इस स्थल पर समय बिताया था।

मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पहली बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रामगढ़ महोत्सव में शामिल होंगे। उनके आगमन से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस बार का रामगढ़ महोत्सव सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और पर्यटन को नई पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें