पेपर लीक की आशंका के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) स्थगित - CG Sandesh

पेपर लीक की आशंका के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) स्थगित

महाराष्ट्र में 28 जून 2026 को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा राज्यभर के 1,028 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी।

पुणे स्थित राज्य परीक्षा परिषद ने यह फैसला भिवंडी में पुलिस की छापेमारी के बाद लिया। 27 जून को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में कुछ लोगों के पास ऐसे प्रश्नपत्र मिले, जिनमें टीईटी परीक्षा से मिलते-जुलते प्रश्न शामिल थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राज्य परीक्षा परिषद ने कहा है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें