सक्ती में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर... - CG Sandesh

सक्ती में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, परिवार में मातम

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। देवरीमठ निवासी 26 वर्षीय आशीष कुर्रे की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है, वहीं मित्रों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, आशीष कुर्रे पूर्व में नवोदय विद्यालय के छात्र रहे थे और वर्तमान में पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। छुट्टियों में वह अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान वह अपने नवोदय विद्यालय के पुराने दोस्तों के साथ घूमने के लिए चंद्रपुर गए थे।

बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान आशीष अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आशीष के निधन से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिचितों और दोस्तों के अनुसार वह एक होनहार, मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थे। उनका भविष्य उज्ज्वल माना जा रहा था और वे नशे जैसी किसी भी आदत से पूरी तरह दूर रहते थे। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें