अयोध्या में श्री राम मंदिर दान मामले में पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के घरों पर की छापेमारी
अयोध्या में श्री राम मंदिर दान मामले में पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर तलाशी ली और उनके परिजनों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में फिर से पेश करेगी। इससे पहले कल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कल यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि इस्तीफों पर अगली बैठक में चर्चा की जायेगी। .
अन्य सम्बंधित खबरें