CG : जहरीले सांप के काटने से नानी और नातिन की मौत, पसरा मातम... - CG Sandesh

CG : जहरीले सांप के काटने से नानी और नातिन की मौत, पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जहरीले सांप के डसने से नानी और नातिन की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 8 साल की बच्ची कोटागहना गांव में अपनी नानी के यहां घुमने के लिए आई थी, जब दोनों सो रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने दोनों को डस लिया।

घटना के बाद दोनों को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुबह होते-होते दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरु कर दी है।



अन्य सम्बंधित खबरें