CG : महिला ने गला रेतकर की पति की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

CG : महिला ने गला रेतकर की पति की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। जिले के बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव में एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की पहले लकड़ी से पिटाई की गई, इसके बाद धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति की पहली पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान दया बाई साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पति चिमन साहू की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी अमृता साहू पर दूसरी पत्नी की हत्या का आरोप है। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद अमृता साहू घर से चली गई और बाद में थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें