बसना : शराब के नशे में पत्थर मारकर किया घायल
बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम उड़ेला में शराब के नशे में मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जयशंकर सिदार पिता महेश राम सिदार उम्र 28 साल निवासी लुकापारा सरायपाली हाल उडेला का पडोसी कन्हैया जगत 29 जून 2026 को शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में जयशंकर को जबरदस्ती अपने ससुराल में रह रहा है कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पडे पत्थर के टुकडे से फेंक कर मार दिया. जयशंकर चोट लगकर खून निकलने लगा. जयशंकर के रिस्तेदार दयाराम राय एव केशव राय ने आकर बीच बचाव किया और ईलाज के लिए श्री श्याम अस्पताल भंवरपुर लेकर गये.
मामले में पुलिस ने उडेला निवासी आरोपी कन्हैया जगत पिता लक्ष्मण जगत के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.