सिंघोड़ा : गाड़ी रोककर लूटपाट की कोशिश, केस दर्ज - CG Sandesh

सिंघोड़ा : गाड़ी रोककर लूटपाट की कोशिश, केस दर्ज

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र से लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है. मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

डॉ. वेदप्रसाद प्रधान निवासी ग्राम मौलीखार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 28 जून 2026 को वेदप्रसाद छुईपाली में स्थित अपने भाई के मेडिकल (प्रधान मेडिकल) से रात करीब 8 बजे वापस लौट रहा था. रास्ते में मौलीखार से 150 मीटर पहले मोड पर तीन व्यक्ति एक मोटर सायकल में आये जो बोईरमाल से पीछा करते हुये आ रहे थे. वे गाडी रोककर एक लोहे का मोटा सरिया दिखाकर मारने और लूटपाट करने की कोशिश कर रहे थे.वेदप्रसाद किसी तरह से अपनी जान बचाकर आगे निकल गया तथा अपने घर वालों को बुलाया.

वेदप्रसाद ने बताया कि तीनों में से एक जो गाडी चला रहा था खीरसागर भोई वहीं वाहन के साथ था और जो 02 व्यक्ति थे वहां से चले गये थे. लोहे की छड वाला व्यक्ति जो मारने की कोशिश कर रहा था वह करूणा प्रधान ग्राम खरनियाबहाल का निवासी है और तीसरा व्यक्ति रितुराज प्रधान ग्राम मौलीखार का ही है. वेदप्रसाद ने घटना की जानकारी 112 को कॉल करके तुरंत दी.

मामले में पुलिस ने आरोपी करूणा प्रधान, रितुराज प्रधान और खीरसागर भोई के खिलाफ धारा 126-BNS, 131-BNS, 309(5)-BNS, 62-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें