सांकरा : बेटी ने माँ के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ दर्ज क... - CG Sandesh

सांकरा : बेटी ने माँ के साथ मारपीट करने वाले के खिलाफ दर्ज करायी FIR

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर से महिला के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. पीडिता की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार,  30 जून को शाम करीबन 04:30 बजे बहादुरपुर निवासी सुलोचना भोई को जमीन संबंधी बातों को लेकर लक्ष्मण भोई ने अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का व लकडी के डण्डा् से मारपीट की. उसे डायल 112 वाहन से अस्पताल ले जाया गया.                                                

कोटवार से मारपीट की सुचना मिलने पर सुलोचना की बेटी मंजू आई और मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें