सांकरा : पुलिस को देखकर भागा आरोपी, शराब और बाइक जप्त - CG Sandesh

सांकरा : पुलिस को देखकर भागा आरोपी, शराब और बाइक जप्त

सांकरा पुलिस ने 30 जून को अवैध शराब के मामले में ग्राम सागुनढाप में कार्रवाई की है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम सागुनढाप तालाब के पास, बाडी में गांव का महेश उरांव अवैध रूप से अपने मोटर सायकल में देशी महुआ शराब लेकर आया और बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था. मुखबिर की सुचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गया.

पुलिस ने 12 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 2400 रूपये और आरोपी के द्वारा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG12BP3133 जप्त किया है. फरार आरोपी महेश उरांव के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें