महासमुंद : छात्र के साथ मारपीट, महिला के खिलाफ केस दर्ज
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा में स्कूल से लौट रहे छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.
वार्ड नं 03 गुडी चौंक ग्राम निवासी महिला रिंकी रात्रे ने पुलिस को बताया कि 30 जून को उसका बेटा स्कूल से घर आ रहा था तो देखा कि एक युवक तालाब में मछली गरी खेल रहा था, जिसे छात्र ने बोला तालाब में मछली फंसा रहे हो मैं तालाब के मालिक को बताउंगा.
आवाज सुनकर युवक की मां नूतनबाई साहू आकर तू कौन होता है बताने वाला, मना करने वाला कहते हुये अश्लील गाली गलौज कर पास में पड़े लकडी के डण्डा से जान से मारने की धमकी देकर सिर में मारपीट की, जिससे सिर में चोंट लगी है. मारपीट देखकर सेवती रात्रे ने आकर बीच बचाव किया और छात्र को अस्पताल पहुँचाया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नूतनबाई साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.