महासमुंद : युवक से मारपीट, बचाने गई सास-बहु को भी पीटे
महासमुंद के वार्ड नं 9 में मारपीट के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
वार्ड नं 9 ईसाई पारा निवासी सोशन ताण्डी ने पुलिस को बताया कि 29 जून 2026 को उसके बेटे राजेश ताण्डी को एलिजा कुमार, धर्मेन्द्र अग्रवाल, बिलसन बंगोलिया निवासी आरंग एवं अन्य लोग मारपीट कर रहे थे. राजेश ताण्डी के कंधे एवं पीठ में चोंटे आई.
आरोप है कि बीच बचाव करने गई सोशन ताण्डी और उसकी बहू को एलिजा कुमार ने अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आई है.
पुलिस ने आरोपी एलीजा कुमार, धर्मेन्द्र अग्रवाल, बिलसन बंगोलिया एवं अन्य के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें