खैरागढ़ : आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की इलाज के दौरान ... - CG Sandesh

खैरागढ़ : आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

खैरागढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम गेरुखदान में आग से गंभीर रूप से झुलसे 18 वर्षीय युवक की इलाज के लिए कवर्धा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गेरुखदान निवासी योगेश मरकाम (18) बुधवार को आग से गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हेवारा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि कवर्धा ले जाते समय सहसपुर लोहारा के पास रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, युवक के गंभीर रूप से झुलसने की घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की पुष्टि हो सकेगी.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें