बसना : भाभी ने देवर के खिलाफ दर्ज करायी FIR, गन्दी वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
बसना थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने देवर के खिलाफ अश्लील गाली गलौज और वीडियो वायरल करने की धमकी देनें के मामले में शिकायत दर्ज करायी है.
महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 28 जून को रात करीब 8 बजे उसका देवर शराब पीकर आकर घर में गंदी-गंदी बातें कर रहा था, जिसे मना करने पर अश्लींल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया. महिला का आरोप है कि आरोपी ने महिला को तेरा गंदी वीडियो बनाकर रखा हूं जिसे सभी जगह फैलाकर तुझे बदनाम कर दूंगा कहकर धमकी देता है, जिससे महिला बहुत डरी हुई है.
महिला ने बताया कि इस संबंध में उसी दिन गांव में मीटिंग कर आरोपी को समझाये थे फिर भी वह नहीं मान रहा है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें