सरायपाली : जमीन विवाद में महिला की पिटाई, एक ही परिवार के 3 ... - CG Sandesh

सरायपाली : जमीन विवाद में महिला की पिटाई, एक ही परिवार के 3 पर केस दर्ज

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहापाली में जमीन सम्बन्धी बात को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में शिकायत के बाद पुलिस ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर केस दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को पीड़िता गौरी चौहान के घर के सामने आकर गांव के तुषार वैष्णव, उसकी मां भानुमति वैष्णव तथा उसकी बहन संजना वैष्णव ने घर बाड़ी के जमीन संबंधी बात को लेकर अश्लील गाली गलौज की. तीनों ने जान से मारने की धमकी भी दी.

इतना ही नहीं तुषार ने हाथ मुक्का से और भानुमति ने अपने हाथ में रखे डंडा से सिर में मारा. संजना ने भी अपने हाथ में रखे डंडे से मारपीट की. मारपीट से गौरी के सिर और कंधे में चोंट लगी है. लड़ाई झगड़ा को देखकर गौरी के पति गुरूवारू चौहान और बेटे अरूण चौहान ने बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तुषार वैष्णव, भानुमति वैष्णव और संजना वैष्णव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें