सरायपाली : कुल्हाड़ी से मारकर पहुँचाया चोट - CG Sandesh

सरायपाली : कुल्हाड़ी से मारकर पहुँचाया चोट

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में कुल्हाड़ी से मारकर चोट पहुंचाने के मामले में शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम मोहगांव निवासी किशोर महापात्र ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई को वह अपने दोस्त तरूण बेहरा के साथ उसी के चार पहिया वाहन से पदमपुर गया था. रात करीबन 11:30 बजे उसका दोस्त तरूण मोहगांव में रोड किनारे छोड दिया. उसके बाद किशोर अपने घर जा रहा था. तभी रास्ते में सुशील भोई ने पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गलौच की, जिसे मना करने पर दौडते हुये अपने घर से कुल्हाडी लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए किशोर के सिर पर कुल्हाडी से चोट पहुंचाया.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी सुशील भोई के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें