CG : महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार  - CG Sandesh

CG : महिला की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़िता की न्यूड फोटो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपराध प्रयुक्त मोबाईल किया गया जब्त किया है ।

बीते दिनों एक महिला पीड़िता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शहर के गौरी नगर निवासी शेख अरबाज नामक युवक द्वारा उसकी न्यूड फोटो को 15 मई को सोशल मिडिया इंस्टाग्राम के माध्यम से उनके पति एवं परिचितों का भेजकर वायरल किया गया, जब पीड़िता के पति द्वारा समझाने पर जान से मारने की धमकी दिया गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलॉफ मामला दर्ज किया और 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें