20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही
नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति ने संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से बुलाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उन्होंने कहा कि इस सत्र के दौरान राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और आवश्यक विधायी कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
मानसून सत्र के दौरान विभिन्न विधेयकों के साथ-साथ जनहित और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर भी संसद में चर्चा होने की उम्मीद है।
अन्य सम्बंधित खबरें